Punjab News विश्व मानवाधिकार परिषद ने मणिपुर,राजस्थान,झारखंड और अन्य राज्यों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन
सर्वोच्च न्यायालय महिलाओं की सुरक्षा के लिये उठाये उचित कदम -आरती राजपूत

रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब
जालंधर विश्व मानवाधिकार परिषद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा मानवाधिकार प्रकोष्ठ की सह संयोजक आरती राजपूत की अध्यक्षता में गुरु नानक मिशन चौक में राजस्थान, मणिपुर, झारखंड एवं अन्य राज्यों में महिलाओं पर हिंसा और बलात्कार के मामलों के खिलाफ सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया।इस अवसर पर सभी ने हाथों में तख्तियां पकड़ कर नारेबाजी करके कहा कि एक ही नारा एक ही आवाज़,बंद करो महिलाओं पर अत्याचार, मणिपुर,राजस्थान,झारखंड माँगे इंसाफ,यूपी की तरह दोषियों पर हो प्रहार के नारे लगाये।इस अवसर पर आरती राजपूत ने कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय से मांग करते है और उन्हें लिखत में भी भेज रहे है की जैसा की आपको ज्ञात ही होगा कि मणिपुर , राजस्थान , बंगाल, झारखंड और अन्य राज्य की शर्मनाक घटना , महिलाओं पर हो रहे अत्यचारों की खबरों से सभी का मन बहुत आहत है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं पर हो रहे इन अत्याचारों पर लगाम लगाने की जरूरत है, जिसमे आप की कलम की ताकत इस देश को एक नई दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा कि हमे जरूरत है,एक ऐसी व्यवस्था की जहां महिलाओं को सुनवाई पारदर्शी और पुख्ता होनी चाहिए और 6 महीने के अंदर उस शिकायत का निवारण करके अपराधी को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में एक महिला को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए दर दर की ठोकरें खानी पड़ती है, इसलिए हमें ज़रूरत है, एक ऐसे सिस्टम की जो इन महिलाओं की आवाज कानून व्यवस्था तक पहुंचा सके।उन्होंने कहा कि हम रेप पीड़ित महिलाओं के लिए अलग से एक ऐसे पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर की मांग करते है,जहां पीड़ित महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज करवाना आसान हो और उन्हे शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाने में घंटो इंतजार ना करना पड़े।उन्होंने कहा कि आज भारत की हर महिला आपसे ऐसी ही व्यवस्था की उम्मीद करती है,आप अभी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जवाबदेह होने के नाते एक ऐसी व्यवस्था का इंतजाम करे,जहां महिलाओं की सुनवाई युद्धस्तर पर होने के साथ साथ, अपराधियों को भी सख्त से सख्त सजा एक तय वक्त में होनी चाहिए।इस अवसर पर सुरेंद्र फुटेला, अधिवक्ता रवि विनायक, अश्वनी कुमार, पार्षद शैली खन्ना, अभिलक्षय खन्ना, विकास जोशी, लक्ष्मी, शालू, अनीता जी, पदम दीप, विशाल विनायक शुभम, सिनिया, श्री कांत, लव शर्मा, अंकुर शर्मा, निखिल जोशी, मुकेश शर्मा, जसप्रीत आदि उपस्थित थे।

Subscribe to my channel