Punjab News जमीन को लेकर दो पक्षो मैं हुआ विवाद ।

रिपोर्टर नरिंदर सेठी अमृतसर पंजाब
जंडियाला गुरु के पास गांव गहरी मंडी में जमीन को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ ।हरभजन सिंह गिल निवासी गहरी मंडी ने बताया कि उसने गांव गहरी मंडी सूए के पास अपनी दो एकड़ की जमीन मे से 41 मरले गुरिंदर कौर निवासी गहरी मंडी को 31/3/2023 को बेच दी उसके बाद गुरिंदर कौर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुझे मेरी फसल में धान की बिजाई नही करने दी इस बाद को लेकर मैं एस एच ओ बलविंदर सिंह ,डी एस पी कुलदीप सिंह के पास भी गया था पर मेरी कोई भी बात नही सुनी ।हरभजन सिंह ने कहा कि दो दलाल मनजिंदर सिंह भीरी पूर्व सरपंच ,जसमेर सिंह खलेरा ने मुझसे 30हजार रुपए डी एस पी को देने के लिए मुझसे लिए थे ।पर डी एस पी को नही दिए थे जब में डी एस पी के पास गया तो फिर इन्होंने 22 -7-2023 को मुझे30हजार रुपए वापिस कर दिए।और 3 लाख की मांग और कि थी कि आप का झगड़ा निपटा देते है ।वही गुरिंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैने हरभजन सिंह से 41 मरले जगह सूए के पास 18 लाख 80हजार रुपए की ली थी मेरे पास रजिस्ट्री की कॉपी भी है और इसने खुद निशान देहि की थी। मुझे फ्रंट की जमीन देने के लिए कहा था जो रजिस्ट्री में मैजूद है जब मैने वहा पर दीवार करने के लिए ईंट ,रेत मंगवाई तो इन्होंने मुझे काम नही करने दिया मेरा समान खराब हो रहा है। इसने मेरे पैसे से अपनी लड़की को विदेश भेज दिया है मैंने इसे कहा कि अगर मुझे जमीन नही देनी है तो मेरे पैसे वापिस कर दो मैने अपनी सारी पूंजी इसको दे दी है ।में पुलिस के पास भी गई थी पर मेरी किसी ने नही सुनी ।वही गहरी मंडी चोंकी इंचार्ज ए एस आई सुखवंत सिंह ने कहा कि यह केस मेरे ध्यान में नही है मै मौके पर जाकर कागजाद देखकर पटवारी को बुला कर मामले को समझकर जो गुनहगार होगा उसके ऊपर बनती करवाई की जाएगी ।वही पूर्व सरपंच मनजिंदर सिंह भीरी ने कहा कि वह मुझ पर झूठा इल्जाम लगा रहा है मैंने इससे कोई पैसा नहीं लिया है पैसे इन्होंने जसमेर सिंह खलहरे को दिए थे क्योंकि इनकी बात उससे ही होती है वैसे वह मुझे जानता है उसी ने फिर पैसे वापिस किए थे ।
साबका सरपंच मनजिंदर सिंह पीढ़ी।
पीड़ित महिला।
हरभजन सिंह

Subscribe to my channel