ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शास.उ.मा.वि.पुरानी सदर की छात्राओं की तबियत बिगड़ने का मामला।

कांग्रेसजन पहुंचे बी.एम.सी और जिला अस्पताल। छात्राओं के स्वास्थ्य की ली जानकारी।

रिपोर्टर बलराम बारोलिया सागर मध्य प्रदेश

पूर्व मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की उठाई मांग।

सागर नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर की छात्राओं की अचानक तबियत बिगड़ने की जानकारी लगने पर कांग्रेसजनों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी के निर्देशन में जिला चिकित्सालय एवं बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी व छात्राओं के परिजनों से संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी लेकर सिविल सर्जन डॉ आर एस जयंत से छात्राओं के समुचित उपचार कराने की बातकही तथा पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने छात्राओं के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा कर संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली। पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने सम्पूर्ण घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। पूर्व मंत्री श्री चौधरी के निर्देश पर जिला चिकित्सालय पहुंचने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,रोशन अनुरागी,हर्षित तिवारी,भूपेंद्र सूर्यवंशी,सलमान खान, सौरभ कुमार आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button