उत्तरप्रदेशराज्य
Uttar Pradesh News महाराजगंज जनपद आज भी कच्ची सड़क से ग्रामीण हो रहे परेशान, जनप्रतिनिधि नहीं देते ध्यान

ब्यूरो चीफ मोहम्मद अमन महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महाराजगंज जनपद फरेंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर 5 जब बरसात होती है तो इस सड़क पर चलना और भी मुश्किलों भरा हो जाता है। कहने को तो सरकारें आती हैं जाती हैं विकास के तमाम वादे चुनाव जीतने के लिए जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जाते हैं। लेकिन जीतने के बाद कितना विकास होता है यह इस कच्ची सड़क की तस्वीरें बयां कर रहे हैं। स्कूली छात्रों को भी भारी मुसीबत का सामना करना पडता है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे इसी खराब सड़क पर चलने को मजबूर हैं और उन्हें भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।



Subscribe to my channel