Madhya Pradesh News बी जे पी कार्यालय में आयोजित की गई प्रेस वार्ता,मुख्यमंत्री ने विभिन्न बिंदुओं पर वक्तव्य दिया
गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आम बजट के संदर्भ में प्रकाश डाला गया

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन राजधानी भोपाल मध्यप्रदेश
भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार बंधुओं से विचार साझा किया। इस अवसर पर विष्णु दत्त शर्मा और लोकेन्द्र पाराशर एवं अन्य साथी उपस्थित रहे। बुधवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया है। यह आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का बजट है। यह बजट गरीबों, किसानों, वंचित व शोषितों, दलितों, जनजातियों, दिव्यांगों, माताओं-बहनों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने का बजट है। इस बजट ने सभी वर्गों को छुआ है। यह सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी बजट है। यह देश के विकास को समर्पित बजट है। चाहे कृषि विकास हो, श्रमिक कल्याण, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण तथा अधोसंरचना का विकास हो, प्रत्येक क्षेत्र को इस बजट ने छुआ है।
सरकार ने सामाजिक न्याय, समानता,सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। यह बजट उस संकल्प को पूरा करने वाला बजट है। यह देश को विकास की राह दिखाने वाला बजट है। इस बजट का एजेंडा नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना, विकास और रोजगार सृजन को मजबूत प्रोत्साहन उपलब्ध कराना तथा व्यापाक आर्थिकता को मजबूत करना है। यह बजट अगले 50 साल के लिए विकसित अर्थव्यवस्था की बुनियाद रखने वाला बजट है।
युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए पीएम कौशल विकास योजना 4.0 बहुत स्वागत योग्य कदम है। इसमें 40 स्किल सेंटर देशभर में स्थापित किये जायेंगे। महिला विकास पत्र जारी करने का फैसला अभिनंदनीय है। अब बहनों को 2 लाख रुपये की बचत पर सालाना साढ़े 7% ब्याज मिलेगा और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेविंग अकाउंट में रखने वाली राशि को साढ़े 4 लाख से बढ़ाकर 9 लाख रुपया कर दिया गया है। नेशनल हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। 2030 तक 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादित करने का लक्ष्य है। यह कार्बन उत्सर्जन को जीरो करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना के बजट को बढ़ाकर 69 हजार करोड़ रुपया कर दिया गया है। इससे हर गरीब के अपने घर का सपना साकार होगा। यह निर्णय हमारे प्रधानमंत्री जी की गरीबों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
Subscribe to my channel