Uttar Pradesh News कार- बस की भिड़ंत में चार की मौत

रिपोर्टर आरिफ अली झांसी उत्तर प्रदेश
झाँसी गुरसरांय थाना क्षेत्र में कार व बस की भिड़ंत में पति-पत्नी एक बुजुर्ग महिला व एक युवती की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। अचनाक से हुए भीषण सड़क हादसे से आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अन्य लोगों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गौना थाना गरौठा निवासी रामलाल (50) अपनी पत्नी फूला रानी (38), रिश्तेदार शोभारानी (65) व रश्मि (18) पत्नी अटल के साथ अर्टिका कार क्रमांक यूपी93 बीएन 5267 से जा रहे थे, तभी बँका पहाड़ी के पास कार की बस से जोरदार भिड़ंत हो गयी जिससे कार के परखच्चे उड़ गए एक्सीडेंट होते ही चीखपुकार मच गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पहुँच गए और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया जहां रामलाल, फूलारानी व शोभारानी को मृत घोषित कर दिया गया जबकि रश्मि व सुभाषनगर गरौठा निवासी भेज दिया है चालक पुष्पेंद्र को घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान घायल रश्मि ने भी दम तोड़ दिया पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए

Subscribe to my channel