Uttar Pradesh News गांव के सार्वजनिक कुएँ पर दबंग करा रहे अवैध निर्माण,डीएम से की शिकायत

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोण्डा : बभनजोत विकासखंड की ग्राम पंचायत हथियागढ़ में सार्वजनिक व बेहा कुआं पर गांव की ही दबंग अपनी दबंगई के बल पर अवैध निर्माण कर रहे हैं वहीं जिम्मेदार अधिकारी की कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। सूबे की सरकार सरकारी जमीन कुआ, तालाब, खलिहान, कब्रिस्तान,बंजर आदि सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण व कब्जा किए गए जमीनों को छोड़ने व खाली न करने पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन हथियागढ़ में बेहा व सार्वजनिक कुआं पर अवैध निर्माण का मामला प्रकाश में आया। अजीत कुमार शर्मा निवासी हथियागढ़ ने डीएम गोंडा को दिए गए पत्र में आरोप लगाया है कि गांव में स्थित सार्वजनिक कुंआ है। इसी कुंए पर हिंदू रीति- रिवाज से शादी विवाह आदि कार्यक्रमों में कुआं पर पूजन का कार्य किया जाता है। गांव के दबंग अशोक कुमार निषाद पुत्र राम नरेश निषाद ने अपनी दबंगई के बल पर कुंआ को पाट कर अवैध रूप से उक्त जमीन पर टीन सेड रख कर कब्जा करना चाहता है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसकी शिकायत जिले के उच्चाधिकारियों से कई बार की परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि हथियागढ चौकी पुलिस के सह पर कुंआ पाटकर टीन शेड रखना चाहता है। गांव के ओम प्रकाश, गेन्हई मौर्य, कुन्ने निषाद, विद्या देवी, राम धीरज शर्मा, जितेंद्र निषाद, मंसाराम,मनीष, अंश, राजेंद्र, अनिल आदि ने डीएम गोंडा से अवैध निर्माण रुकवाने व संबंधित के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। प्रकरण को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम मनकापुर को कार्रवाई करने की सख्त हिदायत दी है।

Subscribe to my channel