उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News कारनामा, मेडिकोलीगल में डाक्टर व बाबू ले रहे जेब भर के रिश्वत

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड में रिश्वतखोरी का है बोलबाला

जैसी चोट वैसा रेट,दोनों पक्षों से की जाती है धन उगाही

गोण्डा  जहां एक तरफ यूपी सरकार सीएम योगी प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का दावा ठोक रहे है तो वहीं जिले के बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां पर तैनात डाक्टर व बाबू रिश्वत लेने के लिए रिश्वत की लिमिट तक बताते घूम रहे। मुकदमे में गंभीर धारा लगवाना हो तो यहां के रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर व बाबू से मिलिए। जैसी चोट वैसा रेट तय कर दोनों पक्षों से की जा रही धन उगाही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल। बाबू ईश्वर शरण जिला अस्पताल में पुलिस मेडिकोलीगल व प्राइवेट मेडिकोलीगल के नाम अवैध धन वसूली जोरों पर चल रही है। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें एक्स-रे टेक्नीशियन अमित पाण्डेय व उनके बगल बैठे रेडियोलॉजिस्ट डाक्टर पवन कुमार पीड़ित से गंभीर चोट दिखाने व गवाही देने के नाम पर रूपयों की मांग करते नजर आ रहे है। फिलहाल यूपी लाइव न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में जहां पीड़ित अपनी चोटो की रिपोर्ट की मांग करता है तो वहीं टेक्नीशियन पीड़ित से रकम की मांग करते हुए कई बात बताता है। यहां तक अच्छी रिपोर्ट व कोर्ट में डाक्टर की गवाही देने तक की बात करते हुए। रकम बढ़ाता है। वहीं दूसरी वीडियो में एक्स-रे रूम के सामने बने रूम की है जहां एक्सरे टेक्नीशियन के पद पर तैनात अशोक सिंह की है जो कि बगल में खड़े पीड़ित से अवैध धन वसूल रहे है। बताया जाता है कि घायल की हड्डी टूटी है तो केस बढ़ाचढ़ाकर तैयार किया जाता है। बस रकम थोड़ी मोटी होनी चाहिए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button