Uttar Pradesh News ट्रांसफार्मर फुंकने से सात दिन से 110 घरों में बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश
पिहानी पावर हाउस से जुड़े हुए मझिया गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से 110 घरों की बिजली 7 दिनों से गुल चल रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रविवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया तो मजबूरन वह लोग उग्र होकर मझिया-जरेली-कुल्लाहवर मार्ग पर चक्का जाम करेंगे। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं, वहीं पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी देने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर नहीं बदला है। लोगों में खासी नाराजगी है। गांव के पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह बाबी के नेतृत्व में कश्मीर ,रोहित सिंह, अतुल चौहान, बोदिल, सुरेश हलवाई ,बृजपाल ,राम अवतार, धरमू, कैलाश रविंद्र सहित दर्जनों ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी से की थी, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से जहां लोगों को गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार ने जले ट्रांसफार्मर 24 से 48 घंटे में बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश जारी किया है, लेकिन इसका पालन बिजली विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह के अनुसार के मुताबिक, गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए लगाया गया ट्रांसफार्म सात दिन पूर्व जल गया है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।अतुल चौहान ने कहा कि बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को गर्मी का दंश झेलना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है मगर अफसर बेफिक्र हैं।शिवबाबू पाल का कहना था कि गांव में आपूर्ति ठप होने की वजह से रात में गलियों में अंधेरा छाया रहता है। लोगों को घर में चोरी से बचने के लिए रतजगा करना पड़ रहा है। क्या कहते हैं जेई इस संबंध में पिहानी पावर हाउस जेई सोमपाल ने बताया कि 7 दिनों की बात ग्रामीण गलत कह रहे हैं। 4 दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है । आज रविवार शाम तक ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। ग्रामीणों को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जायेगी।

Subscribe to my channel