उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पौधारोपण से धरा पर छाएगी हरियाली, जीवन में आएगी खुशहाली

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधे जरूरी हैं। ये हमें जीवन के लिए आक्सीजन, खाने के लिए फल और गर्मी में छांव देते हैं। धरा को हरा-भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधारोपण का संकल्प लेने की जरूरत है। पौधारोपण महा अभियान के अंतर्गत हरदोई वन प्रभाग के पिहानी रेंज में जवाहर नवोदय विद्यालय इटारा में पौधे रोपित किए गए मुख्य अतिथि विधायक श्याम प्रकाश , एसडीएम शाहाबाद पूनम भास्कर , प्रमोद कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय इटारा पिहानी,प्रभागीय निदेशक महोदय हरदोई शशिकांत अमरेश ,क्षेत्रीय वन अधिकारी पिहानी श नीलम मौर्य , नरेंद्र कुमारवर्मा उप राजिक ,निष्काम मिश्रा वन दरोगा , राहुल कुमार वनरक्षक , विपिन पाल वनरक्षक आदि के आदि ने पौधारोपण किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक श्याम प्रकाश ने कहा कि समाज के सभी वर्ग के लोग अपने घर, गांवों, पंचायतों में पौधरोपण करें। वन दोहन पर नियंत्रण हो और प्रत्येक व्यक्ति इसकी सुरक्षा के लिए जागरूक रहें। तभी हम पर्यावरण संतुलन करने में सफल हो सकेंगें। भारतीय संस्कृति में मानव जीवन और वृक्षों का ऐतिहासिक संबंध रहा है। उन्होंने कहा जीवन चक्र के लिए वृक्ष आवश्यक है। वृक्षारोपण से एक ओर पर्यावरण संतुलित होता है वहीं मानव मूल्यों की स्थापना के लिए भी इसका विशेष महत्व है।
पौधरोपण सबकी जिम्मेदारी है। हम सबको अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण स्वच्छ है तभी जीवन स्वस्थ्य है। पौधे जब बड़े होते हैं तो यह हमें फल, फूल व छाया सहित जीवन जीने के लिए आक्सीजन देते हैं। प्रमोद कुमार शुक्ला प्रधानाचार्य नवोदय विद्यालय इटारा पिहानी पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। नीलम मौर्य ,क्षेत्रीय वन अधिकारी पिहानी प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा। शशिकांत अमरेश , प्रभागीय निदेशक आक्सीजन की समस्या से प्राय: व्यक्ति को जूझना पड़ा है। इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधारोपण करना है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने और इसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। पौधारोपण से पर्यावरण साफ, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ यह हमारे लिए कई प्रकार से लाभकारी सिद्ध हो रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए जीवन में पौधारोपण करना चाहिए। जीवनदायी आक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत पौधे ही हैं। अगर पौधे नहीं रहेंगे तो हमें आक्सीजन की दिक्कत हो जाएगी। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी का खामियाजा कई लोगों ने भुगता है। हमें इससे सबक लेते हुए पौधारोपण का संकल्प लेना चाहिए। श्याम प्रकाश विधायक गोपामऊ हरदोई वृक्ष हमारे जीवन के अनमोल रत्न हैं। शुद्ध पर्यावरण के लिए हमें अपने जीवन से ज्यादा इसकी देखभाल की जरूरत है। पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। आज पेड़ों की कटाई होने से हमें कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को झेलना पड़ रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button