Uttar Pradesh News एसओजी/ सर्विलांस टीम जालौन एवं थाना कोतवाली माधौगढ़ पुलिस द्वारा अंतर्जनपदीय डकैती गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार किया गया!

ब्यूरो चीफ सुमित कुमार तिवारी जालौन उत्तर प्रदेश
एसओजी /सर्विलांस टीम जालौन माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र एवं थाना कोतवाली माधौगढ़ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डकैती गैंग के अपराधियों को मध्य प्रदेश बॉर्डर पर मछण्ड रोड पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया तो व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई, बचाव में पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए जवाबी फायरिंग की गई! जिसमें दीपांशु भदौरिया पुत्र बालेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला चुरेल कस्वा व थाना मुस्करा जनपद हमीरपुर के गोली लगने से घायल होने पर तथा अन्य साथी सुधीर सिंह राना पुत्र सुरेश सिंह राना निवासी ग्राम झेर सहेवा थाना कबरई जनपद महोबा व प्रिंस राजपूत पुत्र शिव कुमार राजपूत निवासी कुठोदा थाना डकोर जनपद जालौन के साथ गिरफ्तार किया गया! घायल अभियुक्त दीपांशु उपरोक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया !अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई!

Subscribe to my channel