Punjab News नशीले पदार्थ सहित 03 अभियुक्त गिरफ्तार – 410 ग्राम हेरोइन, 01 लाख 18 हजार रुपये ड्रग मनी बरामद

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब
एसपी (डी) श्री राकेश यादव ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में मीडिया को बताया कि नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जिला पुलिस प्रमुख डॉ. रवजोत कौर के नेतृत्व में डी एस पी गुरबंस सिंह बैंस के निर्देश पर सी.आई.ए. सरहिंद प्रभारी इंस्पेक्टर अमरबीर सिंह की टीम ने जिला फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना से संबंधित 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर 410 ग्राम हेरोइन सहित 1,18,000 रुपये ड्रग मनी बरामद करने में सफलता हासिल की है। 18 जुलाई को सी आई ए सरहिंद की टीम ने आरोपी अनुज बत्ता निवासी गांव डंगेरिया थाना बडाली आला सिंह को फतेहगढ़ साहिब इलाके से गिरफ्तार कर उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। ,पूछताछ के दौरान बैकवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए आरोपी अनुज ने बताया कि वह यह हेरोइन सिधवा बेट एरिया, जिला लुधियाना के रहने वाले रण सिंह उर्फ जंटा से लेकर गांव नबीपुर थाना सरहिंद के रहने वाले जशन प्रीत सिंह के साथ लाता था, जिसे वह फतेहगढ़ साहिब इलाके में बेचता था। आगे की जांच के दौरान 19 जुलाई को गुरजंट सिंह उर्फ जंटा को उसके गांव भैणी गुजरां से 350 ग्राम हेरोइन और 1,18,000 रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया और 20 जुलाई को आरोपी जशन प्रीत सिंह को फतेहगढ़ साहिब इलाके से उसकी अर्टिगा गाड़ी नंबर पीबी 01 डी-1780 में 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। अब तक की जांच में पता चला है कि गुरजंट सिंह उर्फ जंटा पिछले काफी समय से लुधियाना के साथ-साथ खन्ना, गोबिंदगढ़ और फतेहगढ़ साहिब इलाके में हेरोइन सप्लाई कर रहा है। जांच के दौरान हेरोइन का सेवन करने वाले व्यक्तियों की जांच कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और बेचने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।

Subscribe to my channel