गुजरातब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat News रज़ा एकेडमी ने दिल्ली यमुना के किनारे बाढ़ पीड़ितों में बांटा हज़रत महबूब इलाही का लंगर

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

 मुंबई ,दिल्ली और अन्य राज्यों, खासकर हिमाचल प्रदेश और राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ ने कहर बरपाया है। जमुना के खदरा शास्त्री पार्क स्थित रजा एकेडमी के प्रतिनिधि ने बताया कि बाढ़ के कारण झुग्गी मजदूरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमुना के प्रवाह ने जहां उनका आश्रय छीन लिया है, उनके सामने भोजन और आ श्रयकी समस्या पैदा कर दी है। रज़ा एकेडमी के संस्थापक कायद-ए-मिल्लत-अल्हाज मुहम्मद सईद नूरी साहब ने दिल्ली में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हजरत हाजी मोइन अशरफी साहब, वकारी सगीर अहमद रिजवी, कारी अब्दुल रहमान जियाई और कारी अजरेल अकमल, हाफिज जुनैद रजा रशीदी व हाजी आजाद आदि से चर्चा कर पीड़ितों के लिए लंगर ए महबूब इलाही का आयोजन किया। जिसे शास्त्री पार्क जमुना खदरा आदि के घरों में बांटा गया है। हजरत नूरी साहब ने आगे कहा कि दिल्ली बाढ़ पीड़ितों की सबसे बड़ी समस्या उनका पुनर्वास है, फिलहाल वे खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं, यह सोचकर दुख होता है कि जब बारिश होगी तो उनके हालात कितने दर्दनाक और बुरे होंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button