Uttar Pradesh News : पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जनपद महराजगंज दिनांक – 15 सितम्बर, 2026
यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध महराजगंज पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, 536 वाहनों की जांच

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के इंटर कॉलेजों के सामने एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात पुलिस/पुलिस टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं सहित अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान बाइक से विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई तथा यातायात नियमों के विरुद्ध पाए गए वाहनों के विरुद्ध चालान एवं सीज की कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही इंटर कॉलेजों के आसपास सघन जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले संभावित खतरों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान *कुल 536 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *47 वाहनों का चालान किया गया तथा नियमों का गंभीर रूप से उल्लंघन करने वाले 33 वाहनों को सीज किया गया।हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने के लिए भी जागरूक किया गया।
महराजगंज पुलिस द्वारा आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।


Subscribe to my channel