IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पांच घंटे ठप रहा भरखनी उपकेंद्र, लोगों ने शाहाबाद में लगाया जाम

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई  विकट गर्मी मे निर्बाध बिजली न मिलने से नाराज लोगों ने शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह के नेतृत्व में पाली के भरखनी विद्युत उपकेंद्र के चारों फीडर की आपूर्ति बंद करा दी और प्रदर्शन किया | शाहाबाद में भी उपभोक्ताओं ने आंझी उपकेंद्र का घेराव करने के बाद सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया | जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि उनके क्षेत्र में भरखनी द्वितीय फिल्डर से बिजली आती है | क्षेत्र की लाइन पूरी तरह जर्जर है, इससे निरंतर कटौती हो रही है | ट्रांसफार्मर भी फुके पड़े हैं, लोगों को बमुश्किल 2 घंटे आपूर्ति मिल रही है | सुधार न होने पर उपकेंद्र का घेराव किया | चारों फीडर बंद कराने पर उपकेंद्र से आपूर्ति ठप होते ही जेई प्रभात सिंह मौके पर पहुंचे | जिला पंचायत सदस्य ने जेई को ज्ञापन सौंपा और आपूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की | प्रदर्शन समाप्त होने पर लगभग 5 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी | शाहबाद में सिकंदरपुर के कल्लू दनियापुर के विक्कू समेत कई गांवों के लोग आंझी उपेंद्र पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया | ग्रामीणों का महिलाओं को हाथ में लाठी डंडा लेकर प्रदर्शन करते देख उपकेंद्र के कर्मी भाग गए | ग्रामीणों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया | ग्रामीण लगभग 2 घंटे तक प्रदर्शन करते रहे | पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button