Uttar Pradesh News राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य से बोला सफाई कर्मी मुझे नहीं करवानी है कोई कार्यवाही, मां समान है चेयरमैन

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
पिहानी, हरदोई पालिकाध्यक्ष के सामने जमीन पर लेट कर सफाई कर्मी के माफी मांगने की वास्तविकता जांचने के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य व पूर्व सांसद अंजू बाला शुक्रवार को पीड़ित सफाई कर्मी के घर पहुंची | सफाई कर्मी ने उनसे कहा कि पालिकाध्यक्ष से मेरे संबंध माँ तुल्य है |और वह इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नही करवाना चाहता है | शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो खासा चर्चा में रहा | वीडियो में पिहानी का सफाई कर्मी पालिका अध्यक्ष शाहीन बेगम के सामने जमीन पर लेटा नजर आ रहा है | वह किसी बात को लेकर बार-बार उनसे माफी मांग रहा है | पालिकाध्यक्ष उससे उठने के लिए कहती है | प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सदस्य अंजू बाला ने इस मामले में डीएम व एसपी से की गई कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा था | शुक्रवार को आयोग की सदस्य अंजू बाला ने डीएम एमपी सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी के साथ पीड़ित सफाई कर्मी से उसका पक्ष जाना | सफाई कर्मी ने बताया कि स्वयं की किसी गलती पर व पालिकाध्यक्ष से माफी मांग रहा था | वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहता है | अंजू बाला ने कहा कि अगर किसी दबाव में यह बयान दिया जा रहा है तो भविष्य में भी आयोग के सामने अपनी बात रख सकता है | जिस पर कार्रवाई की जाएगी | एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार, सीओ हरियावॉ शिल्पा, व ईओ अमित सिंह मौजूद रहे |

Subscribe to my channel