IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News अजादार कर्बला की जंग को याद कर बाहा रहे आंसू

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

पिहानी, हरदोई  मोहर्रम माह में शिया समुदाय के लोग कर्बला के मंजर को याद कर आंसू बहा रहे हैं | पहली मोहर्रम को शियाओं ने मोहल्ला खुर्मूली में मेहंदी व अलम का जुलूस निकाला | बच्छनहुसैन के आवास पर बरपा हुई मजलिस को मुंबई से आए मौलाना गुलाम अब्बास ने खिताब किया | उन्होंने कहा कि जंगे कर्बला का मकसद हक और नाहक, सच और झूठ, अच्छे और बुरे में फर्क के लिए हुई | मजलिस के बाद जहूर हसन के अजाखाने से अंजुमन दस्ता ए हैदरी मीरसहाय ने मेहंदी व अलम का जुलूस बरामद किया | अंजुमन के सदस्यों ने नौहे है पर मातम किया | यहां से जुलूस चौहट्टा मस्जिद के पीछे से गुजरते हुए अंदरूनी गली से होकर दोबारा मोहल्ला खुरमुली पहुंचकर संपन्न हुआ | इस दौरान स्थानीय अंजुमन अंजुमन शब्बीरया, अंजुमन हुसैनिया, अंजुमन रौनक ए अजा आदि के सदस्यों ने नौहे पड़े व मातम किया | दूसरी ओर मोहल्ला भाटनटोला में मीसम मिर्जा के यहां भी मौलाना गुलाम अब्बास ने मजलिस को खिताब किया |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button