Uttar Pradesh News चोरों ने पूर्व चेयरमैन के घर के भी तोड़े ताले

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
मल्लावां, माधवगंज, हरदोई जनपद के मल्लावां व माधवगंज क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं | बीती रात चोरों ने पूर्व चेयरमैन के घर को ही अपना निशाना बना लिया है | कस्बे के मोहल्ला आजादनगर निवासी पूर्व चेयरमैन दिवाकर मिश्र का पुश्तैनी मकान है | उनकी मौत के बाद पत्नी व बच्चे रहते हैं | गुरुवार की रात पीछे से घुसकर चोरों ने घर में प्रवेश किया | वहां रखी घरेलू सामान पार कर दिया | घटना की जानकारी पूर्व चेयरमैन की पत्नी सुधा मिश्रा को तब हुई जब वह शुक्रवार को पूजा करने की तैयारी कर रही थी | मामले में पूर्व चेयरमैन की बेटी डॉ अनामिका मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर घटना के खुलासा करने की गुहार लगाई | उन्होंने बताया कि वह कानपुर में रहती हैं | मां घर पर थी | चोर मकान के पीछे से घर में घुसकर ताले तोड़कर पीतल के बर्तन, गैस सिलेंडर सहित अन्य सामग्री चोरी कर ले गए हैं | अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है | मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त की | थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है | जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा |

Subscribe to my channel