उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Uttar Pradesh News तेलियाबाग चौराहे पर यातायात नियमों के जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी गुरूवार को चेतगंज थाना अंतर्गत तेलिया बाग चौराहे पर यातायात नियमों के जागरूकता के लिए सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ए. सी. पी. चेतगंज श्रुति श्रीवास्तव ने बड़ी संख्या में लोगों को जागरूक करते हुए 100 हेलमेट का निःशुल्क वितरण किया। वहीं कार्यक्रम में आये हुए मंचासीन अतिथियों ने यातायात पर अपने – अपने विचार व्यक्त किए। इसके साथ ही लोगों को सड़कों पर वाहन चलाते हुए किन किन बातों पर ध्यान देना चाहिए उसकी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से ए. आर. टी. ओ. श्यामलाल, राजेश अग्रवाल, वीरेन्द्र गुप्ता, वेद प्रकाश राय, अभिनव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे !

Subscribe to my channel