Uttar Pradesh News BHU के शिक्षा संकाय में सामुदायिक कार्य का आयोजन

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी शुक्रवार 21 जुलाई 2023 को शिक्षा संकाय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सामुदायिक कार्य का आयोजन किया गया। जिसमें बीएड के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र – छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र – छात्राओं द्वारा निकाली गई सामुदायिक रैली का शुभारंभ शिक्षा संकाय की अध्यक्ष व अधिष्ठाता प्रोफेसर अंजली बाजपेई ने रिबन काटकर किया। साथ ही रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपने संबोधन में प्रोफेसर अंजली बाजपेई ने छात्र छात्राओं से सामुदायिक कार्य के महत्व और अनुभव साझा किए। जिससे सभी को सामुदायिक कार्य के शैक्षिक निहितार्थ को समझने में मदद मिली। सामुदायिक कार्य समिति के समन्वयक डॉ. लालता प्रसाद और समिति सदस्य डॉ. अजीत राय, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. पूनम सिंह खरवार के निर्देशन में रूपरेखा बनाकर छात्र – छात्राओं को निर्देशित किया
जिससे सामुदायिक कार्य को बेहतर तरीके से नियोजित किया जा सके। सामुदायिक कार्य के लिए छात्र छात्राओं को चार समूहों में बांटा गया जो इस प्रकार है 1. पर्यावरण जागरूकता 2. स्वास्थ्य और स्वच्छता 3. नारी शिक्षा 4. यातायात नियम। प्रत्येक समूह में लगभग 25 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। सामुदायिक कार्यक्रम अंतर्गत छात्र – छात्राओं को वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों रविंद्रपुरी, शिवाला, दुर्गाकुंड, सामने घाट, अस्सी घाट, लंका, नंगवा, भगवानपुर, नारिया, करौदी, सुंदरपुर, लक्सा, रथयात्रा, विद्यापीठ, सिगरा में समाज को जागरूक करने के लिए भेजा गया। इन क्षेत्रों में जाकर छात्र छात्राओं ने जनसामान्य से संवाद करते हुए पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, यातायात नियम के संबंधित विभिन्न जानकारियां देते हुए आगे बढ़ते रहे।

Subscribe to my channel