पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News फिरोजपुर में फिर बढ़ा सतलुज का जलस्तर:हरिके हेड से हुसैनीवाला की ओर छोड़ा 52728 क्यूसेक पानी

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह फरीदकोट पंजाब

फिरोजपुर में पखवाड़े भर से सतलुज दरिया के किनारे के गांव बाढ़ की समस्या की से जूझ रहे हैं। पिछले पांच दिनाें में एक बार फिर सतलुज दरिया का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बुधवार को हरिके हेड से 44577 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। वहीं, हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान की तरफ 38143 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि, गुरुवार को हरिके हेड से हुसैनीवाला हेड की ओर 52728 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, हुसैनीवाला हेड से पाकिस्तान की ओर 41788 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। फिलहाल दरिया के हिस्से में बाढ़ जैसी स्थिति नहीं हालांकि, फिलहाल पूर्व की भांति सतलुज दरिया के हिस्से में बाढ़ जैसी कोई स्थिति नहीं है, परंतु बाढ़ आने से सबसे ज्यादा पशुओं के चारे का संकट बाढ़ग्रस्त हिस्से के पशुपालकों के सामने बन गया है। अब मदद को भी लोग व सरकार आ आगे आ रहे हैं। पुलिस सांझ केंद्र द्वारा पशुपालकों को सूखा चारा व कैटलफीड जरूरत के अनुरूप मुहैया करवाया गया, ताकि कोई भी पशु भूखा न रहे। पशु व परिवारों की मदद कर रहे मददगार हालांकि बाढ़ का पानी उतरने के उपरांत तेजी से स्थिति सामान्य हो रही है। लोग राहत कैंपों से अपने घरों को लौट रहे हैं। जिले के कुछ एक गांव को छोड़ दिया जाए तो अब ज्यादातर गांव बाढ़ की समस्या से मुक्त हो चुके हैं, फिर भी मददगारों द्वारा उनके पशुओं व परिवार की मदद की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button