पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News मातृ भाषा का ज्ञान जरूरी -मुकेश सैनी

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति श्री फतेहगढ़ साहिब ने आज  हिन्दी कार्यशाला का भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गांव – महदिआं  में आयोजन किया गया। जिसमे सभी समिति सदस्यों जैसे सार्वजानिक उपक्रम, बैंक , रेलवे, सार्वजानिक क्षेत्र की बीमा कम्पनी, भारतीय खाद्य निगम, भारतीय डाक विभाग व केंद्रीय विद्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया। समिति के अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार सैनी व सदस्य सचिव श्री धर्मपाल कंडेरा ने कार्यशला में राजभाषा अधिनियम, नियम, संविधानिक  प्रावधान की जानकारी दी। हिंदी भाषा को दिन प्रतिदिन की कार्यालय व घरेलू व्यवहार में प्रयोग में लाने व इसको बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी ने उपस्थित सदस्यों को साक्षरता व शैक्षिकता के अंतर को विस्तार रुप से समझाया। यदि व्यक्ति अपनी मातृभाषा (राजभाषा) का ज्ञान (लिखना व पढ़ना) नहीं है। तो उसको साक्षर नहीं कहा जा सकता है। भले ही वो कितना शैक्षिक क्यों ही न हो।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button