IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News आज तहसीलदार सदर फिरोजाबाद डॉ संतराज सिंह बघेल ने 97 विधान सभा फिरोजाबाद के 41 सुपरवाइजर की बैठक तहसील सभागार में ली।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

जिसमें 39 सुपरवाजर उपस्थित थे । विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 97 फिरोजाबाद मे कुल 413 मतदेय स्थल हैं । तहसीलदार ने यह बैठक मतदेय स्थल/मतदान केंद्रों मे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है अथवा नहीं जैसे भवन निष्प्रयोज्य तो नहीं है जीर्ण शीर्ण तो नहीं है तथा पानी बिज़ली शौचालय फर्निचर रैम्प टीन शैड आदि की व्यवस्था है अथवा नहीं के रिपोर्ट हेतु बुलाई थी। उक्त के संदर्भ में सुपरवाइजर को की बैठक तहसीलदार सदर ने 10 जुलाई को भी बुलाई थी जिसमें सुपरवाइजर को को प्रशिक्षण दिया गया था। दो सुपरवाइजर आज मीटिंग में अनुपस्थित रहे जिनके नाम हैं सहायक अध्यापक नजाकत अली व अतुल अग्रवाल जिनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु रिपोर्ट निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को तहसीलदार ने भेज दी है। सुपरवाइजर से उन बूथ लेवल अधिकारी की रिपोर्ट ली गई जो निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरत रहे है इस प्रकार के कुल 35 बूथ लेवल अधिकारी हैं

जिनके नाम निम्नलिखित है। भाग संख्‍या 32 सुनील कुमार सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० मोहम्‍मदी,भाग संख्‍या 43 रूबल यादव सहायक अध्‍यापक कम्‍पोजिट विद्यालय मथुरा नगर,भाग संख्‍या 48 शालिनी सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 बेंदीपुर बिदरखां,भाग संख्‍या 58 कमल सिंह सहायक अध्‍यापक कम्‍पोजिट विद्यालय खेरिया कला, भाग संख्‍या 101 खुशनुमा कमाल सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 खंजापुर,भाग संख्‍या 119 रेखा शर्मा सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 सुखमलपुर निजामाबाद,भाग संख्‍या 140 अनुराध त्‍यागी सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 मिलिक मेघपुर, भाग संख्‍या 154 विवेक गुप्‍ता सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 गढी, भाग संख्‍या 236 फातिमा अनवर सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० नगरिया ब्रज, भाग संख्‍या 239 प्रियंका सहायक अध्‍यापक कम्‍पोजिट वि0 नगला गिरधारी, भाग संख्‍या 240 शहबा हासिम सहायक अध्‍यापक कम्‍पोजिट वि0 मथुरा नगर,भाग संख्‍या 242 कन्‍हैया लाल सहायक अध्‍यापक उ०प्र०वि० चन्‍दवार, भाग संख्‍या 243 प्रीती सहायक अध्‍यापक उ०प्रा०वि जरौली कला, भाग संख्‍या 244 नाजिस खानम सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० नगला श्रोती,भाग संख्‍या 245 कल्‍पना सहायक अध्‍यापक कम्‍पोजिट विद्यालय मा० काशीराम आ० योजना,भाग संख्‍या 247 मरजीना बानो शिक्षा मित्र प्रा०वि० मटसेना, भाग संख्‍या 261 उमेरा खान सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० गाजीपुर, भाग संख्‍या 279 मोहम्‍म्‍द शाहिद सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 बगिया,भाग संख्‍या 285 रूपाली वर्मा सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० सलेमपुर लोहारी, भाग संख्‍या 288 करिश्‍मा सक्‍सेना सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० मोहम्‍मदपुर बिहारीपुर, 296 अनिल कुमार सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० कोडरा, भाग संख्‍या 298 अतुल बिहारी सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० हरदासपुर निस्‍पी, भाग संख्‍या 311 प्रदीप सिंह गुर्जर सहायक अध्‍यापक उ०प्रा०वि० रूपवास, भाग संख्‍या 316 प्रिया सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 किन्‍हरपुर, भाग संख्‍या 333 बन्‍दना यादव सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० ठार भजन सिंह, भाग संख्‍या 335 प्रियांशी अग्रवाल सहायक अध्‍यापक कम्‍पोजिट विद्यालय टोडिका, भाग संख्‍या 343 नेहा जैन सहायक अध्‍यापक कम्‍पोजिट विद्यालय मा० काशीराम आ० योजना, भाग संख्‍या 346 मिताली जौहरी सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० नगला गिरधारी, भाग संख्‍या 358 लक्ष्‍मी देवी शर्मा सहायक अध्‍यापक उ०प्र०वि० उसायनी, भाग संख्‍या 367 सरिता कुमारी सहायक अध्‍यापक उ०प्र० वि० दतावली, भाग संख्‍या 370 दीप्‍ती सिंह सहायक अध्‍यापक उ०प्र० वि० सैंगई, भाग संख्‍या 377 मीनाक्षी सहायक अध्‍यापक उच्‍च प्रा०वि० खडेरिया, भाग संख्‍या 378 बीना यादव सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० वासदेवपुर, भाग संख्‍या 383 नन्‍दनी सिंह सहायक अध्‍यापक प्रा०वि० नगला शेख, भाग संख्‍या 336 कंचन सहायक अध्‍यापक प्रा0वि0 नागऊ ।उक्‍त सभी बूथ लेवल ऑफिसर के खिलाफ दंडात्मक/निलंबनकी कार्रवाई किए जाने हेतु रिपोर्ट उप जिलाधिकारी सदर को भेज दी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button