पंजाबब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Punjab News ग्राम सलाना में हुऐ गोलीकांड की घटना का आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर कुलभूषण वर्मा फतेहगढ़ साहिब पंजाब

गांव सलाणा में हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला पुलिस प्रमुख रवजोत कौर ग्रेवाल ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह काफी पहले से फोरमैन के तौर पर काम करता था, जिसके चलते 2006 मे उसने करनैल सिंह और करतार सिंह के साथ मिलकर खन्ना में जी एस फोर्जिंग नामक एक फैक्ट्री स्थापित की थी, जो कुछ समय बाद घाटे में चली गई और 2008 में, करनैल सिंह और करतार सिंह ने इस फैक्ट्री मे से कुलदीप सिंह का हिस्सा निकाल दिया जिसके कारण उनके बीच आपसी झगड़ा शुरू हो गया. जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे फैक्ट्री में उसके हिस्से के पैसे नहीं दिए गए थे और साथ ही एक अन्य सझी जमीन को लेकर उसके साथ विवाद हुआ था जिसके कारण उसे भारी आर्थिक नुकसान होता चला गया जिला पुलिस प्रमुख ने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने अपने लाइसेंस से एक राइफल बेची थी और इस लाइसेंस की 32 बोर की पिस्तौल लोड की थी, जिसका इस्तेमाल उसने घटना को अंजाम देने के लिए किया था. इस मौके पर एसपीडी राकेश यादव डीएसपी अमलोह जंगजीत सिंह भी मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button