IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News चित्रांश सेवा समिति के नए अध्यक्ष बने मुकुल श्रीवास्तव

समिति एवं चित्रगुप्त मंदिर के विकास हेतु कार्यकारिणी गठित करने की मिली जिम्मेदारी

रिपोर्टर मणि शंकर सिन्हा सोनभद्र उत्तर प्रदेश

सोनभद्र जनपद के पिपरी नगर पंचायत स्थित चित्रांश सेवा समिति से जुड़े सदस्यों की एक आवश्यक बैठक शुक्रवार को हुई। इस दौरान समिति के संरक्षक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव एवं पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव द्वारा बताया गया की, पूर्व में मात्र 3 महीने के लिए अध्यक्ष की नियुक्ति हुई थी, जिनका समय जनवरी 2023 में समाप्त हो चुका है। श्री श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि कई चित्रांश बंधुओ ने पूछा कि सिर्फ 3 माह के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था जिनका कार्य काल समाप्त होने के बाद भी आप अग्रिम कार्यवाही क्यों नहीं कर रहे हैं! कहां की जहां तक पूर्व अध्यक्ष के अध्यक्षीय कार्यकाल की बात है वह समाप्त हो चुका है, उन्हें इस बात से अवगत कराया जा चुका है। चित्रांश सेवा समिति व चित्रगुप्त मन्दिर को सुचारू रूप से चलाने के लिए नये अध्यक्ष को मनोनीत कर दिया जाय ताकि वो अपनी कार्यकारिणी व पदाधिकारियों का गठन करके संस्था व मन्दिर को सुचारू रूप से संचालित कर सकें। इस सम्बन्ध में तीन संरक्षकों मे से दो संरक्षक सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव व नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव सहित उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा मुकुल श्रीवास्तव को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही बैठक में उपस्थित सदस्यों ने उन्हें निर्देश दिया है कि वे चित्रांश सेवा समिति व चित्रगुप्त मन्दिर के कुशल संचालन व विकास के लिए स्वय कार्यकारिणी का गठन करके इसे मूर्त रूप दे। मीटिंग के दौरान मन्दिर परिसर में नागेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, मुकुल श्रीवास्तव, मणिशंकर सिन्हा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, संजय श्रीवास्तव व अन्य कई चित्रांश बंधु उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button