Uttar Pradesh News 2 लोगो में हुई जाम कर मारपीट

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी निशांत अपनी बाइक पर किसी काम को लेकर कबट्टा जा रहा था, तभी कैली कबट्टा संपर्क मार्ग पर ही गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक साबिर ने अपनी बाइक निशांत की बाइक के सामने लगा दी, बिना किसी बात को लेकर गाली गलौज करने लगा, आरोप है कि इस दौरान जब निशांत ने आरोपी साबिर का विरोध किया तो आरोपी ने निशांत के साथ मारपीट करना सुरु कर दिया, आरोपी साबिर ने फोन कर के घटनास्थल पर अपने साथियों को बुला लिया, इस दौरान साबिर के परिजन ओर कुछ अन्य लोग लाठी डंडे लेकर आ गए, सभी ने मिलकर निशांत पर लाठी डंडे से हमला कर दिया, घटना की जानकारी होने पर निशांत का भाई दीपक मौके पर पहुंचा तो उसको भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया, मौके पर निशांत के परिजन भी आ गए, दोनों पक्षों में पथराव के साथ लाठी-डंडे भी चलने लगे, इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, वही निशांत और उसका भाई दीपक काफी चोट आने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों के बीच की झगड़े की सूचना पुलिस पर पहुंची, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां दोनों भाइयों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। निशांत के परिजनों ने 4 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है, पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच में मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं, दोनों का इलाज चल रहा है। गांव में दोबारा झगड़ा ना हो उस तौर पर पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है ओर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Subscribe to my channel