Uttar Pradesh News किसान की खड़ी फसल को ठेकेदार ने ट्रैक्टरों से रौंदा, किसान का हुआ बड़ा नुकसान

ब्यूरो चीफ विजय साहू महोबा उत्तर प्रदेश
मामला ग्राम पंचायत सुगिरा तहसील कुलपहाड़ जनपद महोबा का है जहां पर मौजा सुगरा के खेतों पर विद्युत विभाग के खंबे लग रहे थे वहीं पर पीड़ित किसान संतोष साहू पुत्र बाला प्रसाद ग्राम सुगिरा का खेत भी है। ठेकेदार ने पीड़ित किसान को बिना किसी सूचना के उसकी खड़ी फसल में ट्रैक्टर चला दिया और लेबर ने फसल को रौंद डाला। जब पीड़ित किसान को इस बात का पता चला तो उसने संबंधित ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने कहा कि यह सब कार्य विद्युत उपखंड एसडीओ कुलपहाड़ और जेई साहब के आदेश से हुआ है जिसके जिम्मेदार उक्त अधिकारी ही हैं इस संबंध में उक्त अधिकारियों से बात करिए जब पीड़ित किसान ने एसडीओ कुलपहाड़ और जेई साहब से इस संबंध में उचित मुआवजा दिलाए जाने की बात कही तो उसे नहीं सुना गया तब जाकर पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ को एक शिकायती पत्र देकर दोषी ठेकेदार और उक्त विद्युत अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही एवं उचित मुआवजा दिलाए जाने की बात रखी है उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ ने पीड़ित को न्याय दिलाये जाने का आश्वासन दिया और कहा जांच करवाते हैं।

Subscribe to my channel