IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News चार बच्चों का बाप प्रेमिका को लेकर हुआ फरार

 रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा जनपद गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा  चार बच्चों का बाप प्रेमिका के साथ दुबारा हुआ फरार।पत्नी तथा बच्चों का रो- रो कर हुआ बुरा हाल। थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव निवासी पूना पत्नी पन्ने ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति पन्ने पुत्र धोबी रोजी रोटी के सिलसिले में कुछ मास पूर्व बिहार के सिवान जिले में गया था। वहीं पर अम्बेडकर नगर निवासी पांच बच्चों की मां अनीता पत्नी दिलीप से जान पहचान हो गई। कुछ दिन सथ रहने के बाद बीते मार्च महीने में वह अनीता को लेकर फरार हो गया।जिसकी गुमसुदगी का मुकदमा अम्बेडकर नगर जिले दर्ज हुआ था। बीते जून माह में वह दोनों लोग वापस आए और समझौता के तहत अनीता देवी अपने पति के साथ चली गई तथा पन्ने अपने घर आ कर पत्नी तथा बच्चों के साथ रहने लगे। लेकिन करीब बीस दिन तक घर पर रहने के बाद वह फिर अनीता को लेकर भाग गए। पीड़ित पन्ने की पत्नी पूना देवी ने बताया कि वह बहुत गरीब है।उसके चार छोटे छोटे बच्चे हैं।पति ही अकेला कमाने वाला था।दूसरी औरत के साथ भाग जाने से घर में रोजी रोटी की समस्या भी हो गई है।प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button