Uttar Pradesh News थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में 2 लोग पत्रकारिता का रौब दिखाकर भोली भाली जनता को परेशान कर रहे

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर : जिसकी शिकायत धर्मेंद्र श्रीवास्तव पुत्र राम भरोसे जो कि गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव रामपुर का रहने वाला है के द्वारा एक पोस्ट डाली गई थी जिसके बाद दोनों दबंग पत्रकारों ने जान से मारने एवं झूठे केस में फसाने की धमकी दी हैं. दोनों कथित पत्रकार सुमित कुमार गुप्ता एवं भगवान शरण शर्मा जो कि अपने आप को पत्रकार बताते हैं और यह लोग क्षेत्र में पत्रकारिता की आड़ में अवैध धन उगाही करते हैं जिसकी कई लोगों ने थाने पर भी सूचना दी थी लेकिन उक्त लोगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसके बाद धर्मेंद्र नाम के व्यक्ति ने एक पोस्ट डाली थी उस पोस्ट से बौखलाए उक्त लोगों ने धर्मेंद्र को फोन करके जान से मारने एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। धर्मेंद्र को कथित दबंग पत्रकारों से जानमाल का खतरा है और यह लोग धर्मेंद्र श्रीवास्तव को झूठे केस में फंसाने की साजिश रच रहे हैं अगर इन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो धर्मेंद्र श्रीवास्तव को झूठे केस में जेल जाना होगा या फिर यह लोग जान से मरवा देंगे। धर्मेंद्र के पास 2 लोगों की कॉल रिकॉर्डिंग भी है जिसमें यह लोग बारीकी से विभिन्न प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं मना करने पर भी जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने जनसुनवाई पोर्टल पर ऑन लाइन भी की है।

Subscribe to my channel