उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे द्वारा आज 21.07.2023 को शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्टर कलीम अंसारी मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे द्वारा आज 21.07.2023 को शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड ग्राउण्ड पर डायल 112 की गाडियों एवं उसके उपकरणों तथा डॉग स्क्वाड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में मैस, गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, क्वार्टर गार्ड का निरीक्षण किया गया एवं मैस में भोजन की गुणवत्ता को परखा गया एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Subscribe to my channel