Uttar Pradesh News सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन तीन ब्लॉकों के डेढ़ सौ गांवों में सवारेगा ‘बचपन’

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद के तीन ब्लॉकों के डेढ़ सौ गांवों में बाल तस्करी, बाल यौन शोषण व बाल श्रम में किस रहे बचपन को सुरक्षा देखकर उसको संवारा जाएगा | इसका शुभारंभ कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन प्रोजेक्ट के द्वारा किया गया | संबंधित ब्लॉकों के गांवो में बाल संरक्षण समिति को सक्रिय करते हुए उन्हें जागरूक किए जाने की योजना है | गरीब, वंचित और हाशिए पर पहुंचे बच्चों के बचपन को संवारने के लिए लारिएट्स एंड लीडर्स फार चिल्ड्रेन्स की स्थापना करने वाले कैलाश सत्यार्थी के चिल्ड्रेंन्स फाउंडेशन प्रोजेक्ट की शुरुआत अपने जिले में भी होने जा रही है | पहले चरण में उन्नीस ब्लॉकों में से तीन ब्लाकों को चयनित किया गया है | इन तीन ब्लॉकों के डेढ़ सौ गांवों में बचपन सवारने का कार्य शुरू किया जाएगा | इस प्रोजेक्ट को संचालित करने की जिम्मेदारी एनजीओ पेस, लखनऊ को सौंपी गई है | एनजीओ के अध्यक्ष राजेंद्र कौर ने इस संबंध में आंकड़े जुटाना भी शुरू कर दिया है | निर्धारित किए गए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सांडी, बावन, सुरसा इलाकों के गांवों में प्रशिक्षित और योग्य फील्ड टीम के साथ परियोजना के घटकों को लागू किया जाएगा | बाल संरक्षण के मुद्दों पर जागरूकता पैदा कराना, ढाई लाख प्रतिज्ञाएं कराना, बाल संरक्षण समितियों का गठन कराना, बाल श्रम रोकने के लिए, पुलिस टीम के साथ छापेमारना करना आदि कार्य प्रमुख रहेंगे |

Subscribe to my channel