Uttar Pradesh News सांडी क्षेत्र की गर्रा नदी में नहाने गए चार दोस्तों में एक ही डूब कर मौत, परिजनों में मचा हुआ है कोहराम

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
सांडी, हरदोई जिला के सांडी कस्बे के मोहल्ला ऊंचा टीला के पास गर्रा में नहाने का चार दोस्तों में से एक पानी मे डूब गया | शोर सुनकर पास ही मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर उसे निकाला | इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया |अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया | सांडी कस्बे के सरायमुल्लागंज निवासी अर्पित 12 वर्ष पुत्र त्रिलोकी पटवा कस्बे के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 7 का छात्र था | गुरुवार दोपहर बाद वह अपने दोस्तों जतिन उर्फ़ केसू,जितेंद्र, विशाल उर्फ़ गुच्ची के साथ ऊंचा टीला में खेलने गया था | इसी दौरान गर्मी लगने पर चारों दोस्त पास से ही निकली गर्रा नदी में नहाने के लिए उतर गए | इसी बीच अर्पित गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा | यह देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और अर्पित को बाहर निकाला | इसी बीच घटना की जानकारी होने पर अर्पित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए | अर्पित को सीएचसी सांडी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया | परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा ही रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई | घटना की जानकारी पर पुलिस अर्पित के मकान पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया |

Subscribe to my channel