IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News चार बच्चों के गंगा एक्सप्रेस वे के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से मौत, एक बच्चे को बचाने के चक्कर में चली गई सभी की जान

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

 पचदेवरा थाना क्षेत्र में चार बच्चे पानी भरे गड्ढे में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई | घटना से इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हुआ है | हरदोई जिला में पचदेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकपुर गांव में दर्दनाक हादसे से हड़कंप मच गया | यहां सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में डूब कर चार मासूम बच्चों की मौत हो गई | मैंकेपुर निवासी शब्बीर अली का पुत्र अजमत 11 वर्ष और सद्दाम 14 वर्ष गांव के ही शौकीन अली की पुत्री खुशनुमा 12 वर्ष और पुत्र मुस्तकीम 10 वर्ष सड़क किनारे खेल रहे थे | इसी दौरान सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिर गए | चारों की डूब कर मौत हो गई | जानकारी के अनुसार, पचदेवरा क्षेत्र के गांव में गड्ढे में भरे पानी में चार बच्चे डूब गए | घटना से गांव सहित आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया | ग्रामीणों ने तीन बच्चों के शवों को दस्तयाब कर लिया है, एक बच्चे को तलाश किया जा रहा है | पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुरारी निवासी सगीर अहमद ने बताया कि गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई की गई थी | इसके चलते बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं | गड्ढों में बारिश का पानी भी भर गया है | बृहस्पतिवार को कुरारी गांव के चार बच्चे उधर से निकल रहे थे, जो कि इन गहरे गड्ढों में भरे पानी में डूब गए | मामले की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई, तो आनन-फानन में डूबे हुए बच्चों के निकालने की कोशिश की | इसके बाद 3 बच्चों के शवों को दस्तयाब कर लिया गया है और एक बच्चे की तलाश की जा रही है |

आला अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी शाहबाद सहित कई आला हुक्मरान मौके पर पहुंचे हैं | सगीर अहमद ने बताया कि सभी बच्चे एक साथ खेलने गए हुए थे, जो गड्ढे में भरे पानी में डूब गए हैं | फिलहाल पूरी घटना से कुरारी गांव सहित क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है | और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है |

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

जनपद हरदोई में डूबने से हुई जनहानि पर सीएम योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है | उन्होंने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने दिवंगतो के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के भी निर्देश दिए हैं |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button