Rajasthan News देसी पिस्तौल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान
फरीदाबाद डीसीपी क्राइम मुकेश कुमार मल्होत्रा के द्वारा शहर में अपराधिक मामलो में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने अवैध हथियार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रदीप(26) है आरोपी फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-37 बाई-पास रोड से काबू किया है आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपी से देसी पिस्तौल के संबंध में लाईसेंस पेश करने की बात कही तो आरोपी लाईंसेंस पेश नही कर पाया आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपने शौक के लिए उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से 7000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी प्राइवेट कम्पनी में काम करता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
Subscribe to my channel