IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नोएडा, 5 साल से कर रहा था GST फर्म घोटाला, जीएसटी फर्म घोटाला में एक व्यक्ति गिरफ्तार,

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

नोएडा के थाना सेक्टर 20 से पुलिस ने फर्जी जीएसटी फार्म तैयार कर GST के नाम पर घोटाला करने वाले पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बताया जाता है कि जीएसटी फ्रॉम करने वालों का काफी बड़ा नेटवर्क है, जिसमें से एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, नोएडा में जीएसटी फर्म के नाम पर घोटाला करने वाले गिरहो का खुलासा किया था, इस दौरान काफी लोगों को गिरफ्तार किया गया है, यह लोग अन्य लोगों के नाम पर जीएसटी फर्म बनाकर फर्जी इनवॉइस तैयार कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगा चुके हैं, पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस ओर गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फर्जी रूप से जीएसटी फर्म घोटाले में प्रीतम गर्ग पूर्व चाचा को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से गिरफ्तार किया, आरोपी के कब्जे से एक फर्जी टैक्स इनवॉइस, 3 मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पहचान पत्र बरामद किया है, नोएडा के एडिशनल डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी पिछले 5 साल से फर्जी GST बिलिंग से प्राप्त रुपए लाने वे ले जाने का कार्य एजेंट के रूप में करता था, आरोपी ने सेल्स मैनेजर के रूप में अपना जाल रोहिणी से लेकर सिरसा हरियाणा तक फैला रखा है, उन्होंने बताया कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश करी जा रहे हैं, फर्जी जीएसटी फ्रॉम वाले व्यक्ति सरकार को करोड़ों रुपया का चूना लगा चुके है, ऐसे आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय को पेश कर दिया है, उसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है,

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button