ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News बीएलओ कार्य से मुक्ति बाबत सरकारी शिक्षकों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड क्षेत्र के सरकारी शिक्षकों ने शिक्षक बीएलओ संघर्ष समिति झालावाड़ के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी को अपनी जायज मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने मांग की है कि हम सरकारी शिक्षको को बीएलओ कार्य से मुक्त किया जाएं जो की गैर शैक्षणिक कार्य है इस कार्य से शिक्षण कार्य मे व्यवधान आता है और खासकर बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है। इस मामले में गत 12 जून से हमने बीएलओ कार्य का बहिष्कार कर रखा है वही इसके बारे में अतिरिक्त जिला कलेक्टर से भी वार्ता हो चुकी थी,जिन्होंने हमे आश्वस्त किया था की शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा । वही पहले चरण में खानपुर विधानसभा में 35 बीएलओ को बीएलओ से मुक्त किया गया था लेकिन फिर शिक्षको को बीएलओ का चार्ज दे दिया गया जो की सरासर गलत है और अभी सरकारी शिक्षको को बीएलओ कार्य से मुक्त नही किया गया है, शिक्षको को 7 दिन में बीएलओ के कार्य से मुक्त होने की मांग की है वही चेतावनी दी है की अगर बीएलओ कार्य से मुक्त नही किया जाता है तो बीएलओ शिक्षक व्हाट्सएप अधिकृत ग्रुप से बाहर हो जाएंगे साथ ही सभी सामग्री भी जमा करवा देंगे और जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने में इस दौरान गंगधार उपखंड क्षेत्र के कई बीएलओ शिक्षक मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button