ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News जैन मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में सर्व समाज का मिला समर्थन, बाइक विरोध रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान

चौमहला(इंडियन क्राइम न्यूज): कर्नाटक में जैन मुनि की असामाजिक तत्वों द्वारा की गई निर्मम हत्या की उच्चस्तरीय जांच व आरोपियों को कठोर सजा को लेकर सकल जैन समाज के सम्पूर्ण राजस्थान बंद के आव्हान पर क्षेत्र के चौमहला,गंगधार,उन्हेल कस्बे दोपहर तक बंद रहे। इस दौरान समस्त व्यापार संघ सहित सर्व समाज संगठनों ने समर्थन किया। जैन सकल समाज व्यापार संघ के नेतृत्व में सर्व समाज हिंदू संगठन,मुस्लिम संगठन, सामाजिक संगठन व नगर के लोगो द्वारा नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्रित होकर दोपहर 12:30 बजे बाइक रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे, जंहा मामले की उच्च स्तरीय जांच व हत्यारो को फांसी देने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान सकल व्यापार संघों के अध्यक्ष, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, अंजुमन कमेटी चौमहला, गंगधार सहित सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता व नगर के कई संख्या में लोग मौजूद रहे। खाद्य किराना व्यापार संघ अध्यक्ष पवन जैन ने चौमहला बंद समर्थन देने पर सर्व समाज व सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button