Rajasthan News गौशाला गंगधार में भारी अव्यवस्था लापरवाही के चलते अकारण गौवंश की मौतो को लेकर दिया ज्ञापन,
गौसेवको ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग

रिपोर्टर अमित अग्रवाल झालावाड़ राजस्थान
झालावाड़: जिले की गंगधार गोवर्धन गौशाला में अव्यवस्था लापरवाही देखरेख के अभाव में लगातार गौवंशो की मौत को लेकर क्षेत्र के दर्जनों गौसेवकों ने उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया व आवश्यक कार्यवाही की मांग की। गौसेवक नरेंद्रसिंह ने बताया की उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमे यह बताया है की प्रार्थिगण द्वारा समय-समय पर सुनारी रोड़ गंगधार स्थित गोवर्धन गोशाला में श्रम दान करने जाते है व गौमाता कि सेवा मे गौशाला प्रबंधन समिति के साथ गौमाता कि सेवा करते है किन्तु विगत 15 दिनों से गौशाला गंगधार मे अचानक गौवंश कि ज्यादा मृत्यु होने लगी व जब सभी सेवको ने गौशाला प्रबंधन समिति व समिति अध्यक्ष से गोवंश की मृत्यु का कारण पुछा ताे साफ जवाब नहीं देते हुए अकारण ही गोशाला में आने से लाेगो को रोकने लगे गत 15 दिनो से करीब 50 गौवंश कि मृत्यु भूख व अव्यवस्था के कारण हो रही हैै। गौप्रबंधन समिति गौशाला कि क्षमता 375 गायों के लिये व्यवस्था उपलब्ध है किन्तु वर्तमान मे 600 से ज्यादा गौवंश को गौशाला समिति ने गोशाला मे रख रखा है, जबकि गौशाला की वर्तमान स्थिति 375 गौवंश के लिये टिन सेट उपलब्ध है और 600 से ज्यादा गौवंश को रखने के कारण गोवंश को बारिश मे बाहर खडा़ रहना पड़ता है व बहार बारिश मे गोवंश को खाना नही दिया जाता है।
जिससे भुख व सर्दी के कारण लगातार रोज 5-7 गौवंश कि मृत्यु हो रही है। वही वर्तमान मे मात्र 2 मजदुर ही गोशाला मे गोवंश कि देखरेख कर रहे है जबकि इतने गौवंश के लिए 10 मजदुरो कि आवश्यकता रहती है। गौशाला में विगत 10 दिनों से आसपास के गो सेवक सेवा कर रहे है व गोशाला में चारा पानी की व्यवस्था कर रहे है। वही 75 मृत गौवंश को खुल्ले मे फेकने के कारण महावारी जैसी बिमारीयाँ फेलने की आंशका बनी हुई है। इस मामले को लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग कर नाराजगी जताई है। पूर्व में भी यह मामला सामने आया था। प्रार्थीगण द्वारा गौवंश के लिए मिलने वाला फंड़ के बारे मे पुछताछ करने पर कोई स्पष्ट जवाब नही दिया जाता है व गौशाला समिति द्वारा गौशाला को मिलने वाली राशि का गबन कर लिया गया है। जिसके सबंध में आवश्यक जाँच करवा कर कार्यवाही करने की मांग की गई। आपको बता दे की कुछ दिन पूर्व भी गायो के मृत होने का मामला आया था, और गौशाला समीप नजदीक किसान द्वारा भी गंभीर आरोप लगाए गए थे। जिस पर भी कोई ठोस कार्यवाही न की गई। वही गौवंशो के साथ ऐसी दुर्दशा को लेकर गौसेवको ने भारी नाराजगी भी व्यक्त की।
Subscribe to my channel