अपराधमध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News छतरपुर एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन में ईशानगर थाना प्रभारी गुरुदत्त शेषा व गुलगंज थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय की कार्यवाही

ऑपरेशन मुस्कान के तहत 04 नाबालिक लड़कियों को किया दस्तयाब, 3 हजार के इनामी बदमास को किया गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

थाना गुलगंज एंव थाना ईशानगर की संयुक्त पुलिस टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत की 4 नाबालिक बालिकायें दस्तयाब एंव तीन हजार रूपये के इनामी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्बारा चलाये जा रहे नाबालिक बालिकाओं की तलाश हेतु आपरेशन मुस्कान के तहत श्री सचिन शर्मा पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर , श्री बिक्रम सिहं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर एंब श्री शंशाक जैन एसडीओपी महोदय बडामलहरा एंव श्री रघु केशरी एसडीओपी बिजाबर के मार्गदर्शन में थाना गुलगंज एंव थाना ईशानगर की सयुंक्त पुलिस टीम ने थाना गुलगंज क्षेत्र से दो अपह्रत बालिकायें एंव थाना ईशानगर क्षेत्र से दो अपह्रत बालिकाओं को क्रमशः फरीदाबाद (हरियाणा) एंव नोएडा (उत्तर प्रदेश) से दस्तयाब किया है । इसके साथ ही उक्त सभी अपह्रत बालिकाओं की तलाश एंव आरोपी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रथक प्रथक एक – एक हजार रूपये की उद्घोषणा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर द्बारा की गयी थी ।

 

अतः दोनों पुलिस टीम द्बारा प्रथक प्रथक कुल तीन हजार रूपये के उद्घोषित आरोपियों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यबाही में थाना प्रभारी गुलगंजउनि. आशुतोष श्रोत्रिय ,थाना प्रभारी ईशानगर उनि. गुरूदत्त शेषा , आर. 65 कृष्ण प्रताप सिहं , आर. 195 दानिश अली , म.आर. 1416 मोहनी , एवं म.आर. शिबानी साइबर सेल टीम छतरपुर से उप निरीक्षक सिद्धार्थ शर्मा प्रधान आरक्षक किशोर रैकवार प्रधान आरक्षक संदीप तोमर आरक्षक धर्मराज पटेल व आरक्षक विजय की महत्बपूर्ण भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button