IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News ऑपरेशन करके साढ़े चार किलो का ट्यूमर पेट से निकाला

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने महिला का सफल ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई है | मरीज के पेट का ऑपरेशन करके साढ़े चार किलो का ट्यूमर निकाला है | ऑपरेशन के बाद से मरीज स्वस्थ है, और ट्यूमर क्यों जांच के लिए भेज दिया गया है | बालामऊ कछौना की रत्ना त्रिवेदी ने बताया कि वह गर्भवती थी उन्होंने संडीला के एक निजी क्लीनिक से अल्ट्रासाउंड कराया, जहां जुड़वा बच्चा होने की जानकारी दी गई थी | उनसे एक बच्चे का जन्म 3 माह पूर्व साधारण प्रसव से हो चुका है, लेकिन जब जुड़वा बच्चे नहीं हुए तो वह परेशान हो गई और परिवार के लोग मेडिकल कॉलेज लेकर आए | यहां डॉक्टरों ने जांच कराई और पेट में ट्यूमर होने की जानकारी दी, लेकिन 3 माह बाद ऑपरेशन कराने की सलाह दी | बीते सोमवार को मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर सुप्रिया तिवारी, एनेस्थीसिया के डॉक्टर अमित आनंद ने ऑपरेशन किया | इस टीम में स्टाफ नर्स अर्चना, सोनिया व पूजा भी शामिल रहीं | ऑपरेशन के उपरांत रत्ना के पेट से साढे चार किलो का ट्यूमर निकला है | मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर्य देश दीपक ने बताया चिकित्सालय में अभी और सुविधाएं बढ़ रही हैं, मरीजों को आने वाले समय में और बेहतर उपचार मिलेगा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button