Uttar Pradesh News दर्दनाक घटना : बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत, परिजनों का हुआ बुरा हाल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरियावां, हरदोई जनपद के हरियावॉ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम में किसान गांव के बाहर पूर्व खेत में खीरा लगा रहा था | इसी दौरान उसकी बच्ची खेलते-खेलते बरसात के गड्ढे में गिर गई और उसकी डूबने से मौत हो गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है | सधिनावा निवासी सर्वेश कुमार की पुत्री सौम्या 3 वर्ष सोमवार को शाम अपने पिता के साथ में खेत पर खीरा लगाने के लिए गई थी | सर्वेश अपने खेत में खीरा लगाते समय अपनी बच्ची का ख्याल रखना को भूल गया | जिससे सौम्या खेलते खेलते वह खेत के किनारे बरसात से भरे पानी में डूब गई | काफी देर बाद परिजनों ने देखा, तो बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी | खोजबीन करने के बाद उसका शव खेत में लगे गड्ढे में पड़ा दिखाई दिया | इसकी सूचना पुलिस को दी | पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |


Subscribe to my channel