Uttar Pradesh News सब्जी मंडी हरदोई से चोरों ने उड़ाया 25 किलो टमाटर व इलेक्ट्रॉनिक कांटा बांट समेत अन्य सामान

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई यूपी के हरदोई जिले में चोरों ने रुपए-पैसे की जगह 25 किलो टमाटर चुराना मुनासिब समझा | लगातार सब्जियों के आसमान छू रहे दाम के बीच आलू, टमाटर चोरी होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं | यूपी के हरदोई में भी चोरों ने रुपए-पैसे की जगह 25 किलो टमाटर चुराना मुनासिब समझा | लखनऊ रोड हाईवे किनारे नवीन गल्ला मंडी परिसर स्थित फल मंडी में बीती रात चोरों ने एक दुकान से आलू और टमाटर चोरी कर लिए | घटना से मंडी परिसर में हड़कंप मच गया | सब्जी आढती राजाराम ने बताया कि मंडी में उसकी टट्टरनुमा लकड़ी की दुकान है | बीती रात चोरों ने पिछले हिस्से में दुकान की टाट फट्टी फाड़ डाली | इसके बाद अंदर घुसकर एक पैकेट आलू, 1 कैरेट में रखा करीब 25 किलो टमाटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बांट समेत अन्य सामान पार कर दिया | सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई | खोजबीन करने पर एक अन्य आलू का पैकेट दुकान के पीछे पड़ा मिला था | आढ़ती राजाराम के मुताबिक चोरों ने उनके करीब 12000 रूपये के सब्जी और अन्य सामान चुरा लिया है | जानकारी के मुताबिक इससे पहले चोरों ने 7 क्विंटल प्याज पर हाथ साफ किया था | इस मामले को लेकर एएसपी नृपेंद्र ने बताया कि फल मंडी में टमाटर और आलू की चोरी की जानकारी हुई है | अभी किसी ने लिखित तहरीर नहीं दी है | तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी | शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि शाम तक दुकानदार ने मंडी चौकी या थाने में कोई सूचना नहीं दी है | अब जानकारी सामने आने पर मामले की छानबीन की जा रही है |


Subscribe to my channel