Madhya Pradesh News कावड़ यात्रियों को नशे से सावधान संत साहित्य पुस्तके वितरण

रिपोर्टर दौलत राम पाटीदार जिला रतलाम मध्य प्रदेश
हजारों कावड़ यात्रियों को पंचेड आश्रम द्वारा किया गया फलाहार एवं सत साहित्य का वितरण।प्रतिवर्षानुसार संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम पंचेड़ के द्वारा आज सावन के द्वितीय सोमवार एवं सोमवती अमावस्या के पुण्यशाली अवसर पर रतलाम जिला नामली धामनोद मुख्य मार्ग से गुजर रहे हजारों की संख्या में शिव भक्तों एवं कावड़ यात्रियों का आश्रम के मुख्य मार्ग पर भव्य स्वागत कर, उन्हें फलाहार एवं ऋषि प्रसाद, नशे से सावधान ,लोक कल्याण सेतु ,जीवन विकास, मन को सीख ,एवं अन्य सत साहित्य का वितरण किया गया। अपने भव्य स्वागत एवं फलाहार व सत्साहित्य पाकर शिव भक्तों ने बम बम भोले हर हर भोले एवं हरि हरि ओम आदि से संपूर्ण क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इसके उपरांत आश्रम में सोमवती अमावस्या का विशिष्ट कार्यक्रम हुआ ,जिसमें आज संपूर्ण जिले के गुरु भक्तों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भजन, कीर्तन, वीडियो सत्संग ,श्री आशारामायण जी का पाठ, हवन एवं आरती उपरांत भोजन प्रसादी का लाभ लिया । एवम गरीब जरूरतमंद लोगों को प्रतिअमावस्या अनुसार विभिन्न वस्तुओं एवं आर्थिक एवं शारीरिक कमजोर वर्ग के लोगों को नगद धनराशि का वितरण भी किया। गया उक्त जानकारी आश्रम संचालक श्री प्रवीण भाई ने दी।।


Subscribe to my channel