Madhya Pradesh News रसोईयो ने विशाल महापंचायत कर सरकार से मानदेय बढ़ाने मांग करी।
शिवराज मामा से नाराज़, रसोईयों का गुस्सा फूटा,करी नारेबाजी।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
राजनगर- झमटुली में पचास गाँव की रसोइयो ने विशाल महापंचायत कर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह से मानदेय बढ़ाने की मांग की।वही हजारों रसोईयों ने कहा महंगाई के दौर में दो हजार रुपये में हमारे परिवार का खर्च नही चलता है।साथ ही आपने सभी कर्मचारियों का मानदेय बढाया,हमारा भी मानदेय बढ़ाकर शासकीय परमानेंट करें। रसोईयों की मांग दस हजार मानदेय हो,शासकीय हो। हम सभी रसोईया बहनों की मांग है कि हमारा मानदेय दस हजार रुपये किया जाये सरकार हम सभी को दैनिक मजदूरी के समान मानदेय बढ़ाकर दे यदि सरकार ने हमारा मानदेय नही बढ़ाया तो हम सभी रसोइयां रसोईघर में ताला बंद कर उग्र आंदोलन करेंगे। इसलिए हमें दस हजार मानदेय व परमानेंट किया जाए।
महापंचायत में शामिल रसोइया बहनें- इस महापंचायत में पचास गांव की रसोईयां बहनें श्रीमति भवानी वाई पटेल,रामसकी पटेल,हक्की वाई, चट्टी वाई,कमली वाई,रुक्मण वाई,मथ्थी वाई,हरवाई,रोशनी नामदेव,गेंदा वाई,रामकली पटेल,राम वाई पटेल,नोनीबाई, पटेल,शीला चौबे,माया पटेल,शिला वाई पाल,छाया पटेल,संपत पटेल, हीरा वाई पटेल,रामरती सेन,पान वाई पटेल,नोनी वाई आदिवासी, सकी पटेल,कमली पाल,राधा विश्वकर्मा,प्रेम लता पटेल, लक्ष्मी प्रजापति,पतियाँ पटेल,तुलसा पाल,जमुनिया पटेल,गोरी वाई पटेल,गायत्री सेन, हर वाई पटेल,बबली रैकवार,जानकी रैकवार,विनियां रैकवार,हीरा वाई रैकवार,कस्तूरी सेन,ठगिया रैकवार,कलिया कुशवाहा,शीला वाई,गेंदा वाई,जानकी वाई,प्रेम रैकवार,गीता पाल,रेखा पाल, बिन्ना पाल,ममता पाल,अन्नू सेन सहित हजारों रसोइयां महापंचायत में शामिल हुई।


Subscribe to my channel