Madhya Pradesh News अ.भा.बलाई महासभा(रजि.) ने पिता पुत्री पर हुऐ हमले के विरोध मे पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन

रिपोर्टर आशिक अली उज्जैन मध्य प्रदेश
रतलाम ग्राम कमेड मे12/7/23 को बलाई समाज के परिवार के उपर हुवे पिता पुत्री पर जानलेवा हमले के विरोध मे अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) द्वारा समाजनो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय रतलाम् पहुंच कर पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम के नाम से सीएसपी हेमंत चौहान जी को ज्ञापन दिया गया. ज्ञापन का वाचन मुकेश परमार ने किया और कहा के घटना 6दिन बीत जाने के बाद भी दोषी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुऐ जिससे पीड़ित अभी भी असुरक्षित महसूस कर रहे है महोदय दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये एवं पीड़ित परिवार की सुरक्षा हेतु ज्ञापन दिया गया… इस मोके पर अ.भा.बलाई महासभा -जिलाध्यक्ष उज्जैन-मुकेश परमार के साथ जिला उपाध्यक्ष चेतन परमार जी, पूनमचंद बौद्ध जी, नारायण मालवीय जी(नर्सिंहगढ़) , ओमप्रकाश जी मालवीय (कमेड) , शांतिलाल सोलंकी (विकमपुर) कमलेश जीवन जगदीश कचरूलाल एवं कई समाज्जन उपस्थित रहे.. पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द हि दोषियों को गिरफ्तार करते हुवे कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया!

Subscribe to my channel