ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News सावन मास की हरियाली अमावस्या पर नर्मदे हर के साथ गूंजे हर हर महादेव के स्वर, एक लाख श्रद्धालुओं ने नर्मदा में लगाई डुबकी

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

 देवास जिले के नगर नेमावर में सोमवार को कुंभ का सा नजारा दिखा। सावन मास की हरियाली अमावस्या पर नर्मदा स्नान के लिए लोग उमड़ पड़े। इन तटों पर नर्मदे हर के साथ ही हर-हर गंगे हर हर महादेव के भी स्वर गूंजे। यहां लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने नर्मदा में डुबकी लगाई।आस्था का ऐसा ही सैलाब सोमवार को दोनों नर्मदा तटों पर दिखा। यहां लाखों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ पुण्य सलिला नर्मदा में डुबकी लगाई। हंडिय़ा नेमावर नर्मदा घाटों पर सावन मास की हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार देर रात से ही पैदल आने वाले श्रद्धालुओं का जमघट सड़कों पर दिखाई पडऩे लगा था। श्रद्धालुओं ने मंदिर आश्रम और लोगों के घरों में रात गुजारी और ब्रह्ममुहुर्त में ही स्नान के लिए निकल पड़े। पानी की बौछार के बावजूद सुबह से ही नर्मदा भक्तों का मेला सा लग गया। स्नान का दौर अल्प सुबह से ही जारी रहा। पुण्य सलिला में स्नान के पश्चात भगवान रिद्धनाथ, सिद्धनाथ का पूजन कर जल अभिषेक किया, तत्पश्चात गरीबों को अन्न-फल का दान किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button