Madhya Pradesh News सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान 3 का सफल प्रक्षेपण किया गया जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है ।

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
इसका प्रेक्षेपण देखने के कई लोग सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पहुंचे थे जिसमे से बुंदेलखंड क्षेत्र से प्रखर विश्वकर्मा ने भी चंद्रयान 3 की लॉचिंग को प्रमोचन दीर्घा से देखा । प्रखर विश्वकर्मा बतातें है कि वह शुरू से ही अंतरिक्ष प्रेमी हैं । और इसरो के हर मिशन को उन्होंने मोबाइल टीवी पर लाइव देखा है लेकिन यह अवसर जो आज मुझे इसरो द्वारा दिया गया है इसने मेरी अंतरिक्ष के प्रति रुचि दोगुनी कर दी है । सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में जाकर प्रखर ने कई वैज्ञानिकों से मुलाकात की वहां उसने स्पेस गैलरी को भी देखा । उसने बताया है की वो भी आगे चलकर खगोल वैज्ञानिक बनना चाहता है इसके क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहता है । प्रखर ने बताया कि वो भी 2 साल के अंदर अपना स्व विकसित रॉकेट लॉन्च करने का प्रयास कर रहा है ये अंतरिक्ष के क्षेत्र में उसका छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम है ।
नाम प्रखर विश्वकर्मा एवं पिता का नाम श्री रघुनंदन विश्वकर्मा । मैं टीकमगढ़ जिले की पलेरा तहसील के लारोन गांव का रहने वाला हूं । एवं अपनी पढ़ाई पलेरा में ही करता हूं । मैं अंतरिक्ष के क्षेत्र में शुरू से ही रुचि रखता आ रहा हूं । इसके लिए मैं दिन रात कार्य करता हूं । अभी मैं एस्ट्रोनौटिक इंस्टीट्यूट में स्पीकर के तौर पर कार्य कर रहा हूं । इसमें मुझे खगोल विज्ञान के बारे में सभी लोगों को जानकारी प्रदान करनी होती है । मैं इंडियन स्पेस टीम में प्रोपुलशन विभाग में भी कई रिसर्च कर चुका हूं । मैंने स्वयं ही अपना एक रॉकेट तैयार किया है और खुद का इंजन भी तैयार कर रहा हूं । इसरो से प्रेरणा लेकर मैं इसे 2 वर्ष बाद लॉन्च करने का प्रयास कर रहा हूं । जो देश के लिए महत्वपूर्ण कदम है ।


Subscribe to my channel