बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रांत बैठक संपन्न हुई।

रिपोर्टर आकाश गिरी वैशाली बिहार

मुजफ्फरपुर जिला के पताही स्थित वैशाली गार्डन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की प्रांत बैठक दिनांक 15/07/2023 (शनिवार) तथा 16/07/2023 (रविवार) को रखी गई थी जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान श्री जवाहर झा, श्री अजय गर्ग, श्री अवनीश भारद्वाज, श्री गौतम सिंह राणा श्री विनोद लाठ समेत विभिन्न जिलों के कार्यकर्ता तथा सदस्यगण उपस्थित थे। बैठक में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय महिला परिषद, ओजस्विनी, राष्ट्रीय छात्र परिषद तथा अन्य संगठनों के विस्तार से संबंधित चर्चा हुई तथा समस्त संगठनों के सुचारू रूप से कार्य करने के नियमों से भी अवगत कराया गया। बैठक में हर प्रखंड में पंचायत तथा वार्ड स्तर पर हनुमान चालीसा केंद्र तथा हिन्दू संवाद केंद्र शुरू करने की बात कही गई। साथ ही वैशाली गार्डन, पताही में हनुमान चालीसा एवम् आरती कर हनुमान चालीसा केंद्र शुरू किया गया तथा “हिन्दू ही आगे” के नारे के साथ हर क्षेत्र में हिंदुओं को अव्वल बनाने के विषय पर भी बात हुई तथा 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाने की बात पर भी विमर्श हुआ

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button