Uttar Pradesh News जनपद हमीरपुर से जनपद जालौन (उरई) स्थानांतरण के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया

रिपोर्टर लोटन प्रसाद हमीरपुर उत्तर प्रदेश
क्षेत्राधिकारी सदर (राजेश कमल) के जनपद हमीरपुर से जनपद जालौन (उरई) स्थानांतरण के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राजेश कमल द्वारा जनपद हमीरपुर में तीन वर्ष से अधिक समय तक अपने उत्कृष्ट कार्य अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने उनके उत्कृष्ट कार्यों, अनुशासित कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राजेश कमल ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर जनविश्वास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने भी उनके साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, रिजर्व पुलिस लाइन्स सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राजेश कमल को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए भावभीनी विदाई दी गयी।




Subscribe to my channel