जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News पुलवामा में 7 वर्षीय छात्र के बाल काटने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

पुलवामा : यहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को सात वर्षीय छात्रा के बाल काटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलवामा के मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल कयूम ने कहा कि गुरुवार को हुई घटना के बाद सरकारी प्राथमिक विद्यालय, टेंगपुना में काम करने वाले अब्दुल रशीद कुमार को भी स्कूल द्वारा निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने घटना का तुरंत संज्ञान लिया और इस पर कार्रवाई की है. अधिकारी ने कहा, “हमने घटना की पुष्टि की है और शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। हम अपने विभाग में ऐसे लोगों को नहीं चाहते हैं। अगर कोई हैं, तो उन्हें सजा मिलेगी।”कयूम ने कहा कि टीचर को छात्र के बाल नहीं काटने चाहिए थे और अगर जरूरत पड़ी तो उसे बर्खास्त भी किया जा सकता है।

“छात्र या परिवार की अनुमति के बिना किसी छात्र के बाल काटना स्कूल का काम नहीं है। शिक्षक ने गलती की है, कार्रवाई की जायेगी. अगर जरूरत पड़ी तो हम उसे बर्खास्त करने की सिफारिश करेंगे,” कयूम ने कहा. जबकि बच्ची इस घटना के बारे में बात नहीं करना चाहती थी, उसके माता-पिता ने शिक्षक की मनमानी की निंदा की है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 342 (गलत तरीके से कैद करना) और 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 (कोई भी व्यक्ति अपने प्रभारी बच्चे के साथ दुर्व्यवहार, हमला करना) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button